मदर्स डे पर मां-बच्चे के बीच रिश्ते पर अनूठा कार्यक्रम

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मदर्स डे पर ‘अपोलो क्रैडल’ ने सभी मांओं व भावी मांओं के लिए रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मां एवं बच्चे के बीच एक अनूठे रिश्ते के प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों और मां एवं बच्चे के बीच अनूठे रिश्ते के प्रदर्शन पर जोर देना था।

इस समारोह में शामिल मांओं और भावी माताओं के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

‘अपोलो क्रैडल’ ने इसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के अलावा हैदराबाद और बेंगलुरू में भी किया जिसमें लगभग 600 माताओं, भावी माताओं, पिता और बच्चों की भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि एक बच्चे का होना और उसका पालन-पोषण करना मुख्य रूप से प्रेम से संबंधित है। इसके अलावा कार्यक्रम में रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ‘अपोलो हेल्थ एवं लाइफस्टाइल’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरज गर्ग ने कहा, “हम बेहद उत्साहित हैं कि इस मदर्स डे पर हम ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करने में सक्षम हुए, जिसमें महिलाओं ने अपने परिजनों के साथ इस खास दिन का आनंद उठाया।”

अपोलो क्रैडल में गाइनेकोलॉजी, फर्टिलिटी, मैटरनिटी और एंटीनेटल केयर पर ध्यान दिया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493