विश्व कप फुटबाल स्टेडियम की लागत 1 अरब डॉलर के अधिक

मॉस्को, 23 मार्च (आईएएनएस)। सेंट पीटर्सबर्ग शहर में निर्मित होने वाले फुटबाल स्टेडियम की लागत एक अरब डॉलर से अधिक हो सकती है।

रूस फुटबाल संघ की परिषद समिति के प्रमुख वादिम त्युलपानोव ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम का निर्माण 2018 विश्व कप की तैयारियों के लिए किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी टास की रिपोर्ट के अनुसार, सेंट पीटर्सबर्ग के अधिकारियों ने स्टेडियम के लिए वित्त का आयोजन शहर के बजट से किया है। इस स्टेडियम में 69,000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं।

इसके निर्माण की शुरुआत 2007 में ही शुरू हो गई थी, लेकिन कई बार इस परियोजना को समायोजित किया गया। इसके निर्माण कार्य की समाप्ति के लिए अंतिम समयसीमा दिसम्बर 2016 है।

वादिम ने कहा, “डॉलर की दर में बढ़ोतरी के कारण वित्तीय व्यय भी बढ़ रहा है, जिसके कारण अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा है। स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा होने से रूस को काफी फायदा होगा।”

वादिम को आशा है कि स्टेडियम का निर्माण कार्य तय समय पर पूरा हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493