मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रिय रैपर रफ्तार का कहना है कि वह अपने बैंड के पूर्व सदस्य और रैपर यो यो हनी सिंह को अब भी अपन भाई मानते हैं।
हनी सिंह ने हाल ही में दुबई में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में कहा था कि वह रफ्तार को नहीं जानते हैं।
सिंह ने यह बयान उस वक्त दिया, जब रफ्तार ने उन्हें एक ‘इनसिक्योर लिटिल गर्ल’ करार दिया।
रफ्तार और सिंह ने ‘शराबिया’ और ‘कमली कमली’ जैसे कई हिट गाने साथ गाए हैं।
ऐसा बताया जाता है कि नशीली दवाओं के अधिक सेवन के कारण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और अपने इलाज के लिए ही वह 18 माह तक शोबिज से बाहर रहे।
सिंह की प्रतिक्रिया पर रफ्तार से उनके विचार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मुझे हमेशा से माफिया मुंडीर को अपने सबसे यादगार अनुभवों में से एक माना है और सिह को मैं अब भी अपना भाई मानता हूं।”
सिंह के बयान को रफ्तार ने एक छोटा मुद्दा बताया।
dharmpath.com dharmpath