शिमला, 10 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों से विकास के काम में नई सोच और उत्साह के साथ लगने का आग्रह किया।
शिमला, 10 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों से विकास के काम में नई सोच और उत्साह के साथ लगने का आग्रह किया।
नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को यहां संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “लोकतांत्रिक व्यवस्था में पंचायत जमीनी स्तर की सबसे मजबूत इकाई हैं। राज्य का विकास इनके जरिए सुनिश्चित किया जा सकता है।”
वीरभद्र सिंह ने कहा कि युवाओं और महिलाओं की संख्या निर्वाचित प्रतिनिधियों में अधिक है। इससे राज्य के विकास को गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांव विकास की बुनियाद होते हैं और यहां कोई भी योजना और कार्यक्रम पंचायत के जरिए लागू हो सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास की वजह से पंचायत चुनाव में कांग्रेस के विचार से जुड़े प्रत्याशियों को अच्छी सफलता मिली है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 जनवरी को शिमला, सिरमौर, किन्नौर, सोलन और लाहौल और स्पीति जिलों के काजा ब्लाक के प्रधानों और उप प्रधानों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह शिमला में होगा।
मंडी, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण 15 जनवरी को मंडी में होगा। कांगड़ा, ऊना और चंबा जिलों के प्रतिनिधि 17 जनवरी को कांगड़ा में शपथ लेंगे।
dharmpath.com dharmpath