वेंडी ने जाएन को बैंड से निकालने का आग्रह किया

लंदन, 26 मार्च (आईएएनएस)। टीवी प्रस्तोता वेंडी विलियम्स का कहना है कि संगीत बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के सदस्यों को जाएन मलिक को बैंड से निकाल देना चाहिए, क्योंकि वह बैंड के टूर में शामिल होने से बच रहे हैं।

टीवी कार्यक्रम ‘वेंडी विलियम्स शो’ के सोमवार के एपीसोड में वेंडी ने कहा, “वन डायरेक्शन, उनके प्रशंसक और जो भी बैंड का भला चाहता है, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि.. यदि आप पांच लोगों के साथ मिल जुलकर बैंड चला सकते हैं, तो चार लोग मिलकर भी यह काम कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं कहता हूं कि इन्हें (जाएन) बैंड से निकाल देना चाहिए, इससे आपको ज्यादा पैसा मिलेगा, पांच लोगों में पैसा बांटने की कोई जरूरत नहीं है।”

वेंडी का यह बयान जाएन की उस घोषणा के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह बैंड के ‘ऑन द रोड’ टूर में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि इन दिनों वह तनाव से ग्रस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493