वेनेजुएला के 5 मुक्केबाज रियो टिकट के करीब

कारकस, 17 मार्च (आईएएनएस)। वेनेजुएला के लुइस काब्रेरा, अलबर्ट रामिरेज, लुईस अरकोन और गैब्रिएल मास्ट्रे ने बुधवार को ब्यूनस आयर्स में क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर प्री-ओलम्पिक सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रियो ओलम्पिक के लिए 30 खिलाड़ियों को ही टिकट मिलेगा, जिसमें 25 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं।

बुधवार को पहले मुकाबले में काब्रेरा ने 60 किलोग्राम श्रेणी में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के माइकल एलेक्जेंडर को मात दी।

रामिरेज ने 81 किलोग्राम श्रेणी में चिली के जुलिओ अल्मासो को मात दी।

वहीं अरकान ने 64 किलोग्राम श्रेणी में राशेल विलियम्स को हराया।

अंतिम मुकाबले में मास्ट्रे ने 69 किलोग्राम श्रेणी में इक्वाडोर के गुस्टिनिअनो को मात दी।

इस जीत के साथ ही चार मुक्केबाजों को रियो के लिए क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक मुकाबला जीतना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493