पुलिस प्रवक्ता लुबा सामरी ने कहा कि पहली घटना जेरिको के उत्तर में स्थित उजा गांव के निकट घटी, जहां एक फिलिस्तीनी महिला ने एक पुलिसकर्मी को चाकू मार दिया, जिसके कारण वह मामूली रूप से घायल हो गया। बाद में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
गोलीबारी की घटना नाबलस के दक्षिण में स्थित में स्थित राचेलिम में रात में घटी, जहां पुलिस के एक वाहन के गोलीबारी की जद में आने से एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया।
सामरी ने कहा कि सुरक्षा बल गोलीबारी करने वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं।
वेस्ट बैंक व इजरायल में बीते पांच महीनों में इस तरह की घटनाओं में बेहद बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर से लेकर अब तक इन घटनाओं में कम से कम 170 फिलिस्तीनी, 28 इजरायली, एक अमेरिकी, एक इरित्रि व एक सूडानी नागरिक की मौत हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath