भोपाल, 3 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में बीते दो दिनों में विभिन्न स्थानों पर तीन छात्रों द्वारा की गई आत्महत्याओं का मसला गुरुवार को विधानसभा में उठा। इस पर सत्ता और विपक्ष दोनों ने चिंता जताई। वहीं राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने आगामी सत्र से छात्रों पर दवाब न पड़े, इसके प्रयास किए जाने का वादा किया है।
विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने छात्र-छात्राओं आत्महत्या का मामला उठाया। इसका अन्य विधायकों ने भी समर्थन किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा ने भी चर्चा कर भरोसा दिलाया।
विधानसभा मे प्रभारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन ने संवाददाताओं से चर्चा कहा कि वे छात्रों की आत्महत्या के मामले को विधानसभा में पूरी ताकत से उठाएंगे। वहीं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने कहा कि आत्महत्याओं के मामले में पैनल बनाया जाएगा। इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए आगामी सत्र में विशेष प्रयास किए जाएंगे।
ज्ञात हो कि बीते दो दिनों में इंदौर, झाबुआ और भोपाल में एक-एक छात्र ने आत्महत्या की है। वहीं भोपाल में एक छात्र ने आत्मदाह की कोशिश की है।
dharmpath.com dharmpath