हेविट कर सकते हैं संन्यास के बाद वापसी

मेलबर्न, 3 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले में टेनिस से संन्यास ले चुके लेटिन हेविट वापसी कर सकते हैं। वह बीमार चल रहे निक कर्जियोस की जगह कोर्ट में उतर सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आस्ट्रेलिया की डेविस कप टीम के कप्तान ने मैच के ड्रॉ निकलने से पहले इस बात की घोषणा की है।

हेविट ने 2016 में आस्ट्रेलियन ओपन के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया था। वह सैम ग्रोथ के साथ टीम में आरक्षित खिलाड़ी के रूप में शामिल रहेंगे।

कर्जियोस के स्वास्थ्य पर हेविट ने कहा, “वह अपने बिस्तर से भी नहीं उठ पा रहे हैं।”

दूसरे और तीसरे नामांकन में बदलाव किया जा सकता है जिसका मतलब है कि हेविट कोर्ट में वापसी कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493