कन्हैया जेएनयू पहुंचे

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार गुरुवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद जेएनयू परिसर पहुंचे।

छात्रों ने आईएएनएस को बताया कि कन्हैया जेएनयू परिसर में आने-जाने के लिए विभिन्न छोरों पर लगे दरवाजों में से एक से घुसे। इसका कारण था कि मुख्य प्रवेश द्वार पर उनका विरोध करने के लिए कार्यकर्ता जमा थे। वे उनसे परहेज करना चाहते थे।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक दिन पहले ही कन्हैया को छह माह की अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। इस आदेश के एक दिन बाद उन्हें गुरुवार की शाम जेल से रिहा किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493