वैन ऐस, थार्नटन भारतीय हॉकी टीमों के कोच नियुक्त (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलैंड के पूर्व राष्ट्रीय कोच पॉल वैन ऐस को शुक्रवार को भारत की पुरुष हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया है जबकि न्यूजीलैंड के एंथोनी थार्नटन को महिला टीम की कमान सौंपी गई है।

इन दोनों के नाम पर विशेष चयन समिति ने अंतिम मुहर लगाई। इस समिति में खेल सचिव अजीत शरण, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, एचआई के हाई परफॉरमेंस निदेशक रोलेंट ओल्टमांस, ओलम्पिक खिलाड़ी हरबिंदर सिंह और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारी शामिल हैं।

इस समिति ने पुरुष टीम के कोच पद के लिए तीन नामों पर विचार किया। वैन ऐस के अलावा नीदरलैंड्स के हांस स्ट्रीडर और आस्ट्रेलिया के एलेक्सजेंडर ग्रे इनमें शामिल हैं।

इसी तरह महिला टीम के कोच के तौर पर थार्नटन के अलावा कनाडा के मथायस अहरेंस और दक्षिण अफ्रीका के फेबियन ग्रेगरी क नाम पर भी विचार किया गया।

कोच के तौर पर वैन ऐस ने नीदरलैंड्स टीम को 2012 ओलम्पिक में रजत दिलाया। 2010 में ऐस को यह भूमिका दी गई थी। वह डच अंडर-21 टीम के भी मुख्य कोच रहे हैं।

बार्सिलोना ओलम्पिक में न्यूजीलैंड के लिए खेल चुके 47 साल के थार्नटन बीते चार साल के न्यू साउथ वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में काम कर रहे थे। वह आस्ट्रेलिया की अंडर-21 टीम के मुख्य कोच के तौर पर काम कर चुके हैं।

खेल मंत्रालय ने ऐस और थार्नटन की िनियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई है और इन दोनों को सीनियर महिला एवं पुरुष टीमों से जोड़ने के लिए कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493