वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग बदली गयी

जम्मू-वैष्णो देवी जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है. भारतीय रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग और ठहराव के स्टेशनों में बदलाव किया है. श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तरी रेलवे (NR) द्वारा संचालित किया जाता है. यह ट्रेन श्रीनगर से वैष्णो देवी के नजदीक कटरा तक जाती है. ट्रेन नंबर 26401/26402 कटरा-श्रीनगर-कटरा के बीच 191 किमी की यात्रा तय करती है, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस को तकरीबन 2 घंटे 58 मिनट का समय लगता है. वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रेन टाइमिंग में बदलाव को लेकर उत्तरी रेलवे ने बताया कि यह फैसला रियासी जिले में बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए लिया गया है. साथ ही वैष्णो देवी मंदिर और विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज के निकट होने के कारण भी यह नया स्टेशन जोड़ा गया है.

29 अक्टूबर 2025 से, यह ट्रेन रियासी स्टेशन पर जाते-आते वक्त में दो मिनट के लिए रुकेगी. पहले यह सिर्फ बानिहाल स्टेशन पर रुकती थी. बता दें कि कटरा से श्रीनगर के बीच पहले वंदे भारत ट्रे 18 स्टेशन से होकर गुजरती थी. कटरा और श्रीनगर के बीच रियासी, बक्कल, दुग्गा, सावलकोट,संगलदान,सुंबेर, खारी, बनिहाल, शाहबाद हिलहॉल्ट,काजीगुंड,सदुरा, अनंतनाग, बिजबेहरा,पंजगाम, अवंतीपोरा,रत्नीपोरा,काकापोरा और पंपोर स्टेशन पड़ेंगे. अब इसमें रियासी स्टेशन भी जुड़ गया है.

 टाइमिंग की बात करें तो वंदे भारत ट्रेन कटरा स्टेशन से सुबह 8:10 बजे खुलती है. यह सुबह करीब 11:08 में श्रीनगर स्टेशन पहुंचती है. वापसी के वक्त दोपहर 2 बजे ये ट्रेन श्रीनगर स्टेशन से खुलेगी और दोपहर 4:58 मिनट पर कटरा पहुंचेगी. बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ट्रेन 6 जून के दिन हरी झंडी दिखाई थी. तब से यह ट्रेन लगातार भारी डिमांड में चल रही है.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493