वॉन्डरशेफ देगा देश भर में 1 लाख महिलाओं को रोजगार

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। देश की हर महिला को स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से देश की अग्रणी होम एप्लायंसेज कंपनी वॉन्डरशेफ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सन 2020 तक करीब 1 लाख महिलाओं को रोजगार प्रदान करने का निर्णय लिया है।

देश के जाने माने सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर और एंटरप्रेन्योर रवि सक्सेना की कंपनी वॉन्डरशेफ अपने बेहतरीन घरेलू उपकरण के लिए जानी जाती है जो हेल्थी कुकिंग को बढ़ावा देती है। वर्तमान में 50,000 से ज्यादा महिलाएं वॉन्डरशेफ के साथ होम सेल्स नेटवर्क से जुड़ी हुई हैं। यह समुदाय लोगों को हेल्थी कुकिंग के फायदे एवं अपने रोज के खाने की पौष्टिकता कैसे बढ़ाई जाए उसकी जानकारी देने का काम करता है।

इस बारे में वॉन्डरशेफ के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि सक्सेना ने कहा, “आज हमारे साथ पचास हजार से भी ज्यादा महिलाओं का वर्कफोर्स है जो देश में हेल्थी कुकिंग और पोष्टिक खाने के विषय में जागरूकता फैला रही हैं। ये महिलाएं न केवल हमारा प्रतिनिधित्व करती हैं बल्कि सेहतमंद और पौष्टिक खाने का भी प्रतिनिधत्व करती हैं। खास बात यह है कि इन महिलाओं को अपनी सुविधा के समय के अनुसार काम करने की आजादी है जिससे ये अपने परिवार और व्यवसाय दोनों में तालमेल बना सकती हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि हम डायरेक्ट होम नेटवर्क को देश के हर कोने में बढ़ाएं और महिलाओं को कमाई करने के अवसर प्रदान करें। हमारा लक्ष्य 2020 तक करीब एक लाख महिलाओं को सवलंबी बनाना है। कोई भी महिला वॉन्डरशेफ से जुड़ना चाहे तो हमारी वेबसाइट पर जा के संपर्क कर सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493