व्यापमं को लेकर दिग्विजय की याचिका पर 9 जुलाई को सुनवाई

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) में घोटाले और इस मामले से जुड़े लोगों की लगातार मौत को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और तीन अन्य की याचिकाओं पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई नौ जुलाई को होगी।

सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू ने मंगलवार को कहा कि इन याचिकाओं पर सुनवाई नौ जुलाई को होगी। उसी दिन दो अन्य याचिकाओं पर भी सुनवाई होगी, जिसमें मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव को वापस बुलाने का अनुरोध किया गया है, ताकि इस मामले में उनकी कथित संलिप्तता के बारे में अभियोजन पक्ष उनसे पूछताछ कर सके।

दिग्विजय और तीन अन्य-आशीष चतुर्वेदी, आनंद राय तथा प्रशांत पांडे ने मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का अनुरोध किया है। उनका यह भी कहना है कि उन्हें विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में यकीन नहीं है, जो मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच की निगरानी कर रहा है।

दिग्विजय और तीन अन्य की याचिकाओं को सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तनखा और इंदिरा जयसिंह ने रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493