कोलकाता, 27 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनके राज्य ने कारोबार करने में आसानी के 372 मानदंडों में से 336 को पूरा किया है, जबकि राज्य को कारोबार में आसानी को लेकर विरासत में मिले मुद्दों से जूझना पड़ रहा है।
होरासिस एशिया बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, बाकी के 36 मानकों को अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।
राज्य वर्तमान में कारोबार में आसानी के रैकिंग में शीर्ष दस में शामिल है और उन्होंने भरोसा दिया जल्द ही राज्य रैकिंग में नंबर एक के तौर पर उभरकर आएगा।
ममता ने यह भी कहा, “रैकिंग सुधरने में समय लगेगा और हमें कुछ विरासत में मिले मुद्दों से जूझना पड़ रहा है।”
dharmpath.com dharmpath