माल्मो (स्वीडन), 13 मई (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला शतरंज खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर हारिका द्रोणावल्ली को टेपे सीगमैन एंड कंपनी टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा है।
पहले दो दौर में ड्रॉ खेलने के बाद शुक्रवार की रात हुए तीसरे दौर की बाजी में हरिका को स्वीडन के ग्रैंड मास्टर इरिक ब्लोमक्विस्ट से हार मिली।
सफेद मोहरों से खेल रहीं हरिका ने मुकाबले की शुरुआत अच्छी की, लेकिन इरिक द्वारा बनाए गए दबाव के आगे वह ज्यादा देर टिक नहीं पाईं।
मैच के बाद हरिका ने कहा, “पहले दो दौर में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद तीसरे मैच में मैंने बड़ी गलती की, जिससे मुझे अहम अंक गंवाना पड़ा।”
दो ड्रॉ एक हार के बाद हरिका छठे स्थान पर आ गई हैं।
अगले दौर में उनका सामना शीर्ष पर काबिज जॉर्जिया के ग्रैंड मास्टर बादुर जोबावा से होगा।
dharmpath.com dharmpath