शत्रुघ्न सिन्हा ने दी राहुल गांधी को बधाई

पटना, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राहुल गांधी को बधाई दी और भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के सुनहरे भविष्य की कामना की।

सिने अभिनेता व पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल को बधाई देते हुए ट्वीट किया- “आज अत्यंत स्वाभाविक व योग्य राहुल गांधी के भारत की सबसे पुरानी व सम्मानित पार्टी के अध्यक्ष के रूप में उत्कर्ष का दिन है। सच्चे राष्ट्रीय भाव से हम सभी उनको बधाई दें। लोकतंत्र की बेहतरी के लिए मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भी दीर्घ-जीविता की कामना करता हूं।”

राहुल गांधी के कांग्रेस प्रमुख बनने पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की ओर से की गई आलोचनों के बीच उन्होंने अपना रुख जाहिर किया है।

बॉलीवुड अभिनेता पहले भी कई मसलों पर भाजपा के आधिकारिक रुख से अलग अपने विचार जाहिर करते रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493