शपथ ग्रहण समारोह से पहले शाह ने मोदी से मुलाकात की

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

भाजपा के दोनों शीर्ष नेताओं की पिछले तीन दिनों में यह तीसरी मुलाकात है।

मोदी और शाह बैठक के दौरान उन सांसदों की सूची को अंतिम रूप दे सकते हैं जो शाम को मोदी के साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

मोदी और शाह ने इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी नई सरकार के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493