शशिकला को आमंत्रित नहीं करेंगे राज्यपाल : इंडिया टुडे

चेन्नई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सत्ता पर कब्जे की जद्दोजहद के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की महासचिव वी. के. शशिकला को बड़ा झटका लगा है।

समाचार चैनल इंडिया टुडे ने शुक्रवार को खुलासा किया है कि राज्यपाल सी. विद्यासागर राव सरकार बनाने के लिए शशिकला को आमंत्रित नहीं करेंगे।

समाचार चैनल के मुताबिक, राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि शशिकला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला अदालत में लंबित है, अत: वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश करने की योग्यता नहीं रखतीं।

इंडिया टुडे ने दावा किया है कि उनके पास गृह मंत्रालय को भेजी राज्यपाल की इस रिपोर्ट की प्रतिलिपि है। रिपोर्ट में शशिकला के खिलाफ अदालतों में लंबित जनहित याचिकाओं का भी हवाला दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शशिकला को मुख्यमंत्री बनाए जाने के खिलाफ ये जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं, जिसमें कहा गया है कि वह पार्टी संविधान के मुताबिक लगातार पांच वर्ष तक महासचिव नहीं रही हैं, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493