शाहरुख, काजोल फिर ‘डीडीएलजे’ के अंदाज में

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ भले ही 20 अक्टूबर, 1995 को प्रदर्शित हुई हो, लेकिन फिल्म का जादू आज भी बरकरार है। दोनों ने इस फिल्म के एक नए पोस्टर के जरिए इस जादू को दोबारा तरोताजा कर दिया है। पोस्टर में शाहरुख अभिनेत्री काजोल को कंधे पर उठाए हुए हैं।

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में शाहरुख और काजोल के अभिनय ने उनका नाम भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर कर दिया।

शाहरुख और काजोल दोबारा आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने एक बार फिर खूबसूरत पल को जीवंत किया।

शाहरुख ने डीडीएलजे के पोस्टर के साथ तस्वीर के शीर्षक पर लिखा, “अंतिम क्षणों में ऐसा करने के लिए रोहित शेट्टी, रेड चिल्लीज को धन्यवाद। काजोल को फिर से उठाने पर सभी खुश दिख रहे थे।”

पोस्टर में शाहरुख ने काजोल को अपने कंधे पर उठाया हुआ है। दोनों के चेहरे पर खुशी है। शाहरुख वही फेडोरा टोपी पहने हुए हैं, जिसे उन्होंने ‘डीडीएलजे’ में पहनी थी।

फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने इतिहास के पन्नों में लंबे समय तक चलने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्तमान में भी फिल्म मुंबई के प्रतिष्ठित मराठा मंदिर में दिखाई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493