सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान लौटेंगे अकरम, अख्तर

चेन्नई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी क्रिकेट श्रृंखला की कमेंट्री के लिए भारत में मौजूद पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और शोएब अख्तर सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान लौटेंगे।

अकरम और अख्तर पांचवें एकदिवसीय में कमेंट्री नहीं करेंगे।

एक दिन पहले ही मुंबई स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्यालय पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ प्रस्तावित बैठक की शिव सेना द्वारा उग्र विरोध प्रदर्शन करने के बाद यह फैसला लिया गया है।

घटना के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को क्रिकेट श्रृंखला से पाकिस्तानी अंपायर अलीम दार को भी हटाना पड़ा।

दार भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में एकमात्र निष्पक्ष अंपायर थे, इसलिए वह सभी मैचों में अंपायरिंग कर रहे थे। चेन्नई और मुंबई में होने वाली आगामी दो मैचों में भी उन्हें अंपायरिंग करनी थी।

अकरम के एजेंट अरसलान हैदर ने अकरम और अख्तर के वापस लौटने की पुष्टि की है, जिसके अनुसार दोनों पाकिस्तानी दिग्गज गुरुवार को मुंबई में होने वाले चौथे एकदिवसीय के लिए कमेंट्री करने के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान लौट जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493