शाहरुख की ‘फैन’ का पहला पोस्टर जारी

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘फैन’ का पोस्टर जारी हो गया है। इसमें शाहरुख के प्रशंसक को एक कमरे में दिखाया गया है।

यश राज फिल्म्स ने मंगलवार को ट्विटर हैंडल पर पोस्टर जारी किया, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में ट्रॉफी लिए और कैमरे से पीठ करके खड़ा है और उसके सामने दीवार पर शाहरुख खान के उन तमाम किरदारों के पोस्टर लगे हैं।

इस पोस्टर को ‘फैन’ फिल्म के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा है, ‘फैन के बिना कोई स्टार नहीं, स्टार के बिना कोई फैन नहीं। आ गया है सबसे बड़ा फैन, गौरव!

शाहरुख ने इस पोस्टर को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘ओहो..अभी भी पीठ..अगर ये फैन मुझसे सबसे ज्यादा प्यार करता है तो पलटकर जरूर देखेगा, पलट..पलट..पलट न यार’।

फिल्म ‘रा.वन’ के निर्देशक अनुभव सिन्हा का कहना है कि यह फैन लंबे समय के बाद चौंकाने वाली फिल्म होगी।

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म को बढ़ावा देने के लिए निर्माता नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 अप्रैल 2016 को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493