मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘दिलवाले’ का ट्रेलर जारी करने से पहले सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इस फिल्म का ‘आधा’ पोस्टर जारी किया।
इस पोस्टर में फिल्म के कलाकार शाहरुख, काजोल, वरुण धवन और कीर्ति सेनन ने एक-दूसरे के चेहरों को ढंक रखा है।
शाहरुख ने रविवार को ट्वीट किया, “हमारे निर्देशक रोहित शेट्टी ने हमें फिल्म का ‘फर्स्ट लुक’ दिखाने से मना कर दिया। हमने भी फिल्म का ‘हाफ लुक’ जारी कर उसे चालाकी से मात दे दी।”
पोस्टर पर फिल्म की रिलीज की तारीख 18 दिसंबर दी गई है।
किंग खान ने ऐसी ही कई तस्वीरें ट्वीट कीं।
dharmpath.com dharmpath