कोलकाता, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि ई-यूजीशाला अभियान की शुरुआत 25 दिसंबर को की जाएगी, जिसका उद्देश्य पूर्वस्नातक छात्रों के लिए डिजिटल सामग्री तक पहुंच सुलभ कराना है।
ईरानी ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा, “हमारे पास 29 पूर्वस्नातक कार्यक्रमों के पाठ्यक्रम, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और भाषाओं में विजुअल स्व-मूल्यांकन पुस्तिकाएं हैं। मैं इस ई-यूजीशाला को 25 दिसंबर को देश को समर्पित करूंगी।”
पूर्वस्नातक स्तर की सामग्री के डिजिटीकरण के बाद स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए भी ई-पीजीशाला उपलब्ध करानी है।
उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों में बच्चों तक ई-पाठशाला की पहुंच बनाने के लिए मोबाइल फोन पर भी इसे उपलब्ध कराने की बात की।
ईरानी ने देश के प्रथम स्वदेशी मैसिव ऑनलाइन ओपन कोर्सवेयर (एमओओसी) ‘स्वयं’ के बारे में कहा कि छात्रों द्वारा चुने गए वर्चुअल पाठ्यक्रम में उन्हें प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath