नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि एसडीजी-4 शिक्षा-2030 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शिक्षा वित्तपोषण में उत्तरदायित्व जरूरी है।
जावड़ेकर ने दो नवंबर को पेरिस में आयोजित यूनेस्को की 39वीं आमसभा में कहा कि हाल में विश्व शिक्षा निगरानी रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमें कहा गया है कि शिक्षा क्षेत्र के वित्तपोषण के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं कमजोर हैं।
मंत्रालय की आरे यहां जारी बयान के अनुसार, जावड़ेकर ने कहा, “भारत सरकार एसडीजी-34- एजुकेशन 2030 के संदर्भ में शिक्षा विकास लक्ष्यों और उद्दश्यों को प्राप्त करने के लिए यह मानती है कि वित्तपोषण में उत्तरदायित्व बहुत आवश्यक है। भारत सरकार सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 4.5 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च कर रही है।”
dharmpath.com dharmpath