भोपाल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अमेरिका की यात्राओं पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि जो खोजी पत्रकार शिवराज की अमेरिका यात्राओं की वजह खोजेगा उसे वह दावत (ट्रीट) देंगे।
यादव ने गुरुवार को ट्वीट किया, जिसमें कहा गया है कि खोजी पत्रकारों को पता लगाना चाहिए कि शिवराज बार-बार यूएसए क्यों जाते हैं। जो पहले पता लगाएगा, उसे ट्रीट।
उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने यादव के ट्वीट पर सवाल उठाया। उन्होंेने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए अमेरिका जाते हैं, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। कांग्रेस को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए।
मुख्यमंत्री शिवराज इन दिनों विदेशी निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित करने के मकसद से अमेरिका की पांच दिन की यात्रा पर हैं। उनके साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी अमेरिका गए हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath