शिवराज के चहुँ ओर अय्याशों और चाटुकारों का घेरा:शिवराज सदमे में

raghav-jishivraj_singhअनिल सिंह(भोपाल)– शिवराज के चारों ओर राघव जी जैसों का घेरा है,यदि देखा जाय तो यह शिवराज की प्रशासनिक कमजोरी का प्रतीक है।राजनैतिक जोड़-तोड़ में भले ही शिवराज खिलाडी हों लेकिन वे अपने विधायकों,मंत्रियों और अधिकारीयों को या तो समझ नहीं पाए या समझना नहीं चाहते।
शिवराज इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं,भाजपा कार्यालय में आज कोई प्रवक्ता बयान देने को तैयार नहीं था या कोई था ही नहीं,बयान देने को हमेशा उतावले विवादास्पद मीडिया प्रभारी हितेष बाजपेई भी आये लेकिन बयान देने को मना करते रहे और एक पत्रकार के यह प्रस्ताव देते ही की चलिए सी डी दिखाते हैं उनके साथ चल दिए,सी डी देखने के बाद वापस आने की हिम्मत उनकी हुई ही नहीं,अय्यारों की खबर यह है की ये भाईसाब भी लाइन में हैं और विधानसभा सत्र के बाद या चलते चलते ही इनकी बिदाई हो सकती है।
शिवराज के चारों ओर नजदीकी अधिकारीयों को देखें तो एक से एक कमाल हैं सभी पत्रकारों ,अधिकारीयों को इनके बारे में पता है लेकिन शिवराज को नहीं,क्या ऐसा संभव हो सकता है,यदि नहीं तो यह प्रदेश के मुखिया की असफलता का परिचायक है,शिवराज मुख्यमंत्री के तौर पर अक्षम और असफल साबित हुए हैं,और यदि पता है तो यह भयंकर अपराध की श्रेणी में आता है,शिवराज को चारों ओर से चाटुकारों ने घेर रखा है चाहे उनका बंगला हो चाहे ऑफिस सभी जगह यही हाल है।

अब चुनाव के समय कांग्रेस के पास काफी मसाला एकत्रित है और कांग्रेस चुनाव के समय तक समय समय पर इसका इस्तेमाल करती रहेगी,जैसे 2 चुनाव नजदीक आयेंगे यह हमले तेज और ज्यादा प्रभावी होते जायेंगे इन्तेजार करिये ……पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493