भोपाल, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव एस़ क़े मिश्रा की मां गायत्री देवी मिश्रा (91) का सोमवार की सुबह निधन हो गया। गायत्री देवी के निधन पर मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने शोक जताया है।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, गायत्री मिश्रा लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार चल रहा था। वे अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे उनके भाई हैं।
दिवंगत गायत्री देवी की अंतिम यात्रा मंगलवार को एस़ के. मिश्रा के निजी निवास से पूर्वान्ह 10 बजे भदभदा विश्राम घाट के लिए रवाना होगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिश्रा के निवास पर पहुंचकर शोक जताया। उन्होंने गायत्री देवी की पर्थिव देह का दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
चौहान ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का ढाढस बंधाया।
राज्य सरकार के उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गायत्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही मृतात्मा की शांति की कामना की।
dharmpath.com dharmpath