शिवराज के साले मसानी तीसरे स्थान पर चल रहे

भोपाल, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर बालाघाट के वारा-सिवनी विधानसभा क्षेत्र से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच चल रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान के साले संजय मसानी ने चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी और कांग्रेस ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा था। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉ. योगेंद्र निर्मल और कांग्रेस के बागी निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप जायसवाल के बीच देखने को मिल रहा है।

चुानाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, यहां भाजपा के उम्मीदवार डॉ. निर्मल निर्दलीय उम्मीदवार से आगे बने हुए हैं। वहीं मसानी तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493