शिवराज ने सेना के नाम पर वोट मांगे : कांग्रेस

भोपाल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पन्ना और मुरैना में आयोजित जनसभाओं में सेना के नाम का उपयोग कर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की।

कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) से की गई शिकायत में कहा गया है कि शिवराज ने गुरुवार को पन्ना और मुरैना में उम्मीदवारों के नामांकन भरने के समय आयोजित आमसभाओं में बार-बार सेना के नाम का उपयोग अपनी पार्टी के प्रचार में किया।

कांग्रेस की शिकायत में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दलों के लिए सेना के नाम का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद भाजपा के नेता निरंतर सेना के नाम का उपयोग कर रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि शिवराज के साथ मुरैना से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर व पन्ना से प्रत्याशी वी.डी. शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493