अनिल सिंह (भोपाल)– आज भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित भाजपा के सुशासन संकल्प दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी अटकलों को विराम लगाते हुए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को क्लीन चिट दे दी.
उन्होंने कहा कांग्रेस के कुछ लोगों को सहन नहीं हो रहा की किसान का एक बेटा मुख्यमंत्री है.राजे-रजवाड़ों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा की आज तक उन्होंने शासन किया है गरीब का बेटा अब आकार बैठा है तो उन्हें सहन नहीं हो रहा है.शाह ने कहा की सरकार ठीक चल रही है और दिग्विजय सिंह के आरोपों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.
अमित शाह बोले की भाजपा का कार्यकर्ता ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा जिससे भाजपा को नुकसान हो.हम यह संकल्प ले कर जाएँ.इस क्लीन चिट का संकेत मप्र भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अपने उदघाटन भाषण में ही दे दिया था जब अमित शाह की उपस्थिति में ही उन्होंने दिग्विजय सिंह को जालसाज और सिरफिरा नेता कह दिया.उन्होंने यह भी कहा की वे जेल जाने के रास्ते पर खड़े हुए हैं.
अमित शाह के बयान से अटकलों का दौर ख़त्म हुआ और शिवराज सिंह पर मंडराता खतरा भी.
dharmpath.com dharmpath