मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी को शुक्रवार को सोमवार तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। पीटर को गुरुवार को अपनी सौतेली बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पीटर इस मामले में चौथा आरोपी है। इससे पहले उसकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को अपने पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुंबई की महानगर दंडाधिकारी अदालत ने इन तीनों को शुक्रवार को तीन दिसंबर तक के लिए सीबीआई की न्यायिक हिरासत में भेजा।
dharmpath.com dharmpath