शीर्ष उपभोक्ता अदालत में नेस्ले पर मंगलवार को सुनवाई

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। नेस्ले इंडिया पर भारत सरकार के मैगी नूडल से संबंधित 640 करोड़ रुपये के क्लास एक्शन सूट की सुनवाई के लिए देश की शीर्ष उपभोक्ता अदालत ने मंगलवार का दिन मुकर्रर किया है।

सरकार के वकील द्वारा 31 और नूडल नमूनों की जांच की अनुमति देने के अनुरोध पर राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटारा आयोग के न्यायमूर्ति वी.के. जैन और न्यायमूर्ति बी.सी. गुप्ता की पीठ ने मामले के लिए 24 नवंबर की तिथि मुकर्रर की है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की पांच महीने की पाबंदी के बाद नेस्ले इंडिया ने फिर से नौ नवंबर को बाजार में मैगी उतार दी है।

सरकार ने कंपनी पर व्यापार के अनुचित तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ क्लास एक्शन सूट दाखिल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493