शीर्ष पदों पर नियुक्ति में विवाद के लिए सरकार जिम्मेदार : भाकपा

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने रविवार को शीर्ष पदों पर नियुक्ति को लेकर विवाद पैदा करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कहा कि सेना को विवाद में नहीं खींचना चाहिए।

भाकपा नेता डी. राजा ने आईएएनएस को कहा, “यह विवादित हो गया है और यह सबकुछ सार्वजनिक है.. यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सेना को विवाद में नहीं डालना चाहिए।”

सरकार ने वरिष्ठताक्रम को नजरअंदाज कर लेफ्टिनेंट जनरल विपिन रावत को सेना का नया प्रमुख बनाने की घोषणा की है। उसके एक दिन बाद ही राजा की यह टिप्पणी आई है।

इस नियुक्ति में सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी और दक्षिणी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पी. एम. हारिज की वरीयता की अनदेखी की गई।

उन्होंने कहा कि यह सरकार को बताना है कि ऐसा क्यों किया गया? ये नियुक्तियां क्यों विवादास्पद बनीं?

राजा ने कहा, “यह सिर्फ सेना प्रमुख की नियुक्ति के बारे में नहीं है बल्कि केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) प्रमुख और अन्य सभी शीर्ष नियुक्तियां इन दिनों विवादित होती जा रही हैं।”

भाकपा नेता ने कहा वह नहीं जानते कि सेना के वरिष्ठ अधिकार इस मुद्दे पर किस तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त करने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493