शूटिंग के दौरान सलमान, शाहरुख ने ली सेल्फी

मुंबई, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान लंबे समय बाद ‘बिग बॉस 9’ के नए संस्करण में साथ नजर आएंगे। वहीं उन्होंने शो की शूटिंग के दौरान एक साथ सेल्फी भी ली।

सलमान-शाहरुख की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वाइरल हो गई है।

ट्विटर पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में दोनों सुपरस्टार कैमरे के सामने पोज दिए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर का शीर्षक है, ‘भाई-भाई’।

‘बिग बॉस 9’ में शाहरुख अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार के लिए आए।

इस खास प्रकरण में शाहरुख और सलमान 1995 की फिल्म ‘करण अर्जुन’ के प्रसिद्ध संवाद ‘मेरे करण अर्जुन आएंगे’ के साथ अपनी यादे साझा करेंगे।

सेट से सूत्र के मुताबिक, दोनों रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान भावुक हो गए।

सूत्र ने कहा, “शाहरुख ने बताया कि वह शो के विषय ‘करण अर्जुन’ को लेकर भावुक हो गए हैं इसके साथ उन्होंने कहा कि सलमान के साथ शूटिंग में बहुत सारा मजा है।”

सूत्र ने कहा, “सलमान ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले दोबारा फिल्म देखी और जब उन्होंनें दोनों भाई की मौत वाल दृश्य देखा तो वह भावुक हो गए। वहीं लंबे समय के बाद शाहरुख के साथ मंच साझा करने को लेकर वह खुश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493