उप्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

डॉ. नूतन ने रविवार को कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री अखिलेश ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लोकायुक्त नियुक्ति प्रकरण में खुलेआम धोखा दिया, उससे मौजूदा यूपी सरकार की पूर्ण संवैधानिक विफलता साफ दिखती है और यह संवैधानिक संकट की स्थिति है।

इस बीच सर्वोच्च न्यायालय नामित किए गए नए लोकायुक्त न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह के शपथ ग्रहण पर चार जनवरी तक रोक लगा दी है।

डॉ. नूतन ने संवैधानिक संकट जैसे हालात को देखते हुए केंद्र सरकार से अखिलेश सरकार को बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।

आईपीएस अमिताभ मुख्यमंत्री के पिता पर फोन पर धमकाने का आरोप लगा चुके हैं और धरना देकर उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करा चुके हैं। इस प्रकरण पर लखनऊ निवासी फिल्म निर्देशक संदीप दुबे ने एक लघु-फिल्म बनाने का ऐलान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493