श्रीनगर में धूप, रात्रि तापमान में गिरावट

श्रीनगर/जम्मू, 2 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर राज्य के श्रीनगर शहर में मंगलवार सुबह तेज धूप रही। पूरे राज्य में रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने पूरे राज्य में शुक्रवार तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

कश्मीर घाटी में आसमान साफ होने की वजह से मंगलवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।

पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से आठ डिग्री और शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर और जम्मू शहर में दिन का अधिकतम तापमान क्रमश: 12 व 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493