श्रीनगर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। सऊदी अरब द्वारा प्रमुख शिया मौलवी शेख निम्र-अल-निम्र को फांसी दिए जाने के विरोध में शिया समुदाय के संभावित प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने सोमवार को श्रीनगर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगा दिए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर में रैनावाड़ी और जदिबल पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया गया।”
शिया नेताओं ने निम्र-अल-निम्र को फांसी की सजा दिए जाने के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन का आह्वान किया है।
श्रीनगर के सभी संवेदनशील इलाकों और विशेष रूप से शिया बहुल इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया है।
शिया नेता अगा सैयद हसन ने सऊदी अरब में शिया नेता को फांसी देने के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए लोगों से लाल चौक पर एकत्र होने की अपील की है।
कश्मीर विश्वविद्यालय ने हालांकि सोमवार की कोई भी परीक्षा रद्द नहीं की है।
dharmpath.com dharmpath