श्रीनगर में भाजपा का झंडा फहराने पर पुलिस से झड़प

श्रीनगर, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीनगर के लाल चौक पर शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता द्वारा पार्टी का झंडा फहराए जाने के बाद युवा प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़ंप हो गई। इस घटना के विरोध में शहर बंद रहा।

शहर के मैसूमा इलाके में युवाओं द्वारा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों पर पथराव किए जाने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़े।

पुलिस द्वारा खदेड़े जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी गोलबंद होते रहे और पुलिस तथा सुरक्षा बलों के साथ बार-बार भिड़ते रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के बीचोबीच लाल चौक स्थित क्लॉक टॉवर पर पार्टी का झंडा फहराया। इसके बाद से स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जो घंटों जारी रही।

बीफ पार्टी देने के मुद्दे पर विधानसभा में भाजपा के एक विधायक द्वारा अपने समकक्ष के साथ हाथापाई किए जाने के बाद सदन में जोरदार हंगामे अगले दिन लाल चौक पर स्थिति तनावपूर्ण हो जाने के बाद शहर में दुकानें व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493