श्रीलंका संग आर्थिक, वाणिज्यिक संबंध बढ़ाएगा भारत

कोलंबो, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत, श्रीलंका के साथ अपने आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने को लेकर प्रतिबद्ध है और श्रीलंका, भारत की ‘प्रथम पड़ोसी’ नीति का हिस्सा बना रहेगा।

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त वाई. के. सिन्हा ने मंगलवार को कोलंबो में भारत का 67वां गणतंत्रता दिवस मनाते हुए कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच संबंध पिछले वर्ष परिवर्तनकारी रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत की ओर से श्रीलंका को विकास के लिए दी जाने वाली मदद 26 लाख डॉलर के करीब रही और सामयिक महत्व के करीब सभी क्षेत्रों में भारत ने श्रीलंका को मदद दी है।

उन्होंने दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क में हुई वृद्धि और श्रीलंका पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों का भी उल्लेख किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, श्रीलंका में भारत से सर्वाधिक पर्यटक आते हैं और चीन इस मामले में दूसरे स्थान पर है।

सिन्हा ने दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा संबंधों का भी जिक्र किया और पिछले सप्ताह हुए भारत के विशालतम विमान वाहक नौसैन्य पोत ‘आईएनएस विक्रमादित्य’ के कोलंबो दौरे का हवाला भी दिया।

उन्होंने कहा कि भारत, श्रीलंका की सुरक्षा के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ है, साथ ही श्रीलंका की एकता, संप्रुभता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति भी प्रतिबद्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493