संजय दत्त के साथ काम करना चाहते हैं अली फजल

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल का कहना है कि वह अभिनेता संजय दत्त को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हें आशा है कि एक दिन वह अभिनेता के साथ फिल्म भी करेंगे।

अली वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अली ने कहा, “संजू बाबा के साथ काम करना हमेशा ही मेरा सपना रहा है। मैं उन्हें एक कलाकार से अधिक अपना आदर्श मानता हूं। फिल्म जगत में किसी भी नए कलाकार के लिए बाबा के साथ काम करने का अवसर मिलना सपना सच होने जैसा होगा।”

अभिनेता को भी आशा है कि एक दिन उन्हें संजय के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

अली ने आगे कहा, “अब वह वापस आ गए हैं और उन्होंने अपना काम भी शुरू कर दिया है। मुझे आशा है कि किसी दिन मुझे अपना सपना पूरा करने का अवसर मिलेगा।”

संजय पिछले माह पुणे की जेल से रिहा हुए। उन्हें 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के दौरान अवैध हथियार रखने का दोषी पाया गया था। इस मामले में उन्हें पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493