नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। देश के 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि आज संविधान के मूलभूत सिद्धांत ‘गंभीर खतरे’ में हैं।
येचुरी ने ट्वीट कर कहा, “गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई। वह एक महत्वपूर्ण दिन था, जब भारत ने समय से बहुत आगे के सिद्धांतों व मूल्यों का अंगीकार किया था। हमें इन्हें और आगे बढ़ाना चाहिए और हर नागरिक के लिए सही मायने में समानता सुनिश्चित करनी चाहिए।”
येचुरी ने ट्वीट कर कहा, “हमने 68 वर्ष पहले इसी दिन अपने संविधान को अपनाया था। इसका मूलभूत सिद्धांत – (आजादी के साथ) समानता का अधिकार है, जो आज गंभीर खतरे में है। हमें आज समानता व भाईचारे के स्तरों से परे जाने की जरूरत है, न कि पीछे जाने की।”
dharmpath.com dharmpath