हिमाचल : कड़ाके की ठंड के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया

शिमला, 26 जनवरी (आईएएनएस)। हमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार को 69वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। हालांकि, राज्य में हल्की धूप भी खिली रही लेकिन ठंड का अहसास जमाने वाला रहा।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने यहां ऐतिहासिक रिज पर मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनके मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में उपस्थित थे।

राज्यपाल ने पुलिस, इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस, होमगार्ड, सेना, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और पूर्व सैनिकों की एक प्रभावशाली परेड से सलामी ली।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने यहां हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के परिसर में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

लाहौल एवं स्पीति के मुख्यालय हिमाच्छादित केलोंग में क्षेत्र के विधायक और कृषि मंत्री रामलाल मारकंड ने आधिकारिक समारोह की अध्यक्षता की।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राजीव साजिल ने बर्फ से ढके किन्नौर जिले के रिकोंग पेओ में जिला स्तर के समारोह की अध्यक्षता की।

धर्मशाला स्थित केन्द्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के ने काशाग (तिब्बती मंत्रिमंडल) सचिवालय में भी एक संक्षिप्त समारोह आयोजित किया।

सीटीए अध्यक्ष लॉब्सांग सांगे यूरोप की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनके स्थान पर कार्यकारी अधिकारी कर्मा गेलेक यूथोक ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उन्होंने एक संदेश में कहा, “मैं इस शुभ अवसर पर भारत को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन और भारत में रह रहे तिब्बती लोगों की ओर से बधाई देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493