संसद 9 मार्च तक स्थगित (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। संसद के दोनों सदनों, लोकसभा एवं राज्यसभा, की कार्यवाही गुरुवार को 9 मार्च तक के लिए स्थगित हो गई। इसके साथ ही बजट सत्र का पहला चरण पूरा हो गया।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में अभिभाषण से शुरू हुआ था।

स्वतंत्र भारत में पहली बार आम बजट में ही रेलवे बजट को समाहित कर इसे एक फरवरी को पेश किया गया।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा लोकसभा में प्रधानमंत्री के जवाब के साथ पूरा हो गई थी जबकि राज्यसभा में यह चर्चा बुधवार को पूरी हुई।

दोनों सदनों में आम बजट पर चर्चा चल रही है। इसी बीच पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों सदन 9 मार्च तक के लिए स्थगित हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493