गुरुग्राम में 30 किलो सोने की लूट

गुरुग्राम, 9 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के इस ‘मिलेनियम सिटी’ अब तक की सबसे बड़ी लूट में से एक में आधा दर्जन से अधिक लुटेरों ने एक गोल्ड फाइनेंस कंपनी से 30 किलोग्राम से अधिक सोना लूट लिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

लुटेरों ने विरोध करने पर दो सुरक्षाकर्मियों को चाकू मार दिया।

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सात से आठ लुटेरों ने मनी गोल्ड रतनाम फर्म में लूट को अंजाम दिया। दो नकाबपोशों ने फर्म में घुसकर सीसीटीवी कैमरों पर पेंट छिड़क दिया।”

उन्होंने बताया कि कुछ मिनट के बाद पांच से छह हथियार बंद नकाबपोशों ने घुसकर टेलीफोन और सीसीटीवी की लाइनें काट दी और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। वे 30 किलोग्राम सोना लूट कर फरार हो गए।

पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493