सगे भाइयों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया

कोतवाली में पीड़ित महिला के रिश्तेदार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह गत 19 मार्च की शाम अपनी एक महिला रिश्तेदार को लेकर बाइक द्वारा थाना हसायन क्षेत्र के गांव उलदापुर जा रहा था, लेकिन तभी रास्ते में उसकी बाइक खराब हो गई।

रिपोर्ट में आरोप है कि इसी दौरान नामजद दो लोग बाइक पर आए और महिला को उक्त गांव तक छोड़ देने की बात कहकर अपने साथ बिठाकर ले गए और रास्ते में पुरदिलनगर-जलेसर रोड नहर पुल के पास बगीचा में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में दो सगे भाई चंद्रप्रकाश व नरेश को नामजद किया गया है।

पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493