सज्जन व्यक्ति हैं सनी देओल : टिस्का चोपड़ा

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ ने कहा कि उन्हें अभिनेता और निर्देशक सनी देओल के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ की शूटिंग करके काफी अच्छा लग रहा है।

सनी की फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ साल 1990 में आई फिल्म ‘घायल’ की सीक्वेल है।

टिस्का का मानना है कि सनी एक ‘सज्जन’ इंसान हैं।

टिस्का ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से फिल्म के बारे में कुछ बातें साझा की। जब एक प्रशंसक ने उनसे सनी के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि सनी एक सज्जन व्यक्ति हैं और उनके साथ काम करना सुखद अनुभव है।

सनी देओल के निर्देशन में बन रही ‘घायल वन्स अगेन’ वहीं से शुरू होगी, जहां पर ‘घायल’ फिल्म खत्म हुई थी।

बताया जाता है कि फिल्म मुंबई पुलिस के एक मुठभेड़ विशेषज्ञ के अनुभवों से प्रेरित सच्ची घटना पर आधारित है।

इस फिल्म में ओम पुरी और सोहा अली खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493