राष्ट्रपति ने निकारागुआ को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को निकारागुआ को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। निकारागुआ का स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को पड़ रहा है।

निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल आर्तेगा सावेद्रा को भेजे एक संदेश में मुखर्जी ने कहा, “आपके देश के स्वतंत्रता दिवस पर आपको और निकारागुआ के लोगों को बधाई देने में मैं प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं। भारत और निकारागुआ के बीच दोस्ती व सहयोग का इतिहास रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले वक्त में हमारी दोस्ती और मजबूत होगी।

राष्ट्रपति ने कहा, “मैं निकारागुआ के लोगों की तरक्की और समृद्धि की कामना करता हूं।”

निकारागुआ और उसके पड़ोसी देशों कोस्टारिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला और होंडुरास को 15 सितंबर, 1821 को स्पेन से आजादी मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493