सड़क दुर्घटनाओं में 2020 तक 50 प्रतिशत कमी का लक्ष्य

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव विजय छिब्बर ने कहा है कि राज्यों में तभी वास्तविक कार्य होगा जब संयुक्त राष्ट्र के कार्य दशक के अंतर्गत तय लक्ष्यों को हासिल करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का एजेंडा तेजी से आगे बढ़े। संयुक्त राष्ट्र के कार्य दशक में वर्ष 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने की बात कही गई है।

छिब्बर ने शुक्रवार को यहां राज्य सरकारों की अखिल भारतीय सड़क सुरक्षा बैठक का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

छिब्बर ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सड़क फेडरेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित बैठक के उद्देश्यों की जानकारी दी और कहा कि सड़क सुरक्षा के संबंध में राज्य सरकारों द्वारा किए गए विभिन्न उपायों के मूल्यांकन और उन्हें मंत्रालय से जो सहायता चाहिए उसकी प्रकृति को समझने की जरूरत है।

उन्होंने राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से कहा कि वे लोगों की जान बचाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सड़क अभियांत्रिकी की शिक्षा की दिशा में कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को दूर करने के लिए सिविल सोसाइटी को शामिल किया जाना चाहिए।

बैठक के दौरान राज्यों में वर्तमान सड़क सुरक्षा परिदृश्य, कमियों को देखने वाले तथा इन समस्याओं का हल ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे प्रतिनिधियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493