‘सतेन्द्र जैन को गिरफ्तार करो’, शिकायत पर केजरीवाल ने मारा ताना

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को व्यंग्यात्मक ढंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी की मंत्री के खिलाफ शिकायत के बाद वे उनके परिवहन मंत्री सतेन्द्र जैन को गिरफ्तार करवा दें।

प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, “पूरी कहानी पढ़ें और देखें कि क्या सचमुच सतेन्द्र की गलती थी। मैं मोदी जी से गुजारिश करता हूं कि वे सतेन्द्र को गिरफ्तार करवाएं।”

दिल्ली परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त आई. एस. मिश्रा ने मंगलवार को राज्यपाल नजीब जंग को भेजी शिकायत में जैन द्वारा बदसलूकी का आरोप लगाया है।

मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने विभाग में पहले की तरह सप्ताह में सात दिन की बजाए, छह दिन कार्यदिवस करने की मांग रखी थी, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया।

मिश्रा ने अपनी शिकायत में कहा, “क्षेत्रीय कार्यालय में काम रहे कर्मचारियों ने कई बार शिकायत की है कि वे ओवरटाइम काम कर रहे हैं और उन्हें एक दिन की भी छुट्टी नहीं मिलती।”

उन्होंने आगे कहा कि जैन ने उन पर चिल्लाते हुए आरोप लगाया कि वे काम नहीं करते। क्योंकि उन्होंने एक बैठक को पुननिर्धारित करने की मांग की थी, जिसे बहुत ही कम समय के नोटिस पर बुलाया गया था।

मिश्रा ने कहा, “मैंने केवल उनसे इतना कहा कि मैं अपना काम पूरी प्रतिबद्धता के साथ करता हूं और मेरे पास एक भी फाइल लंबित नहीं पड़ी है। उसके बाद वे मुझ पर चिल्लाने लगे..उन्होंने मुझे सबक सिखाने की धमकी दी।”

“मैं ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकता, जहां नियमों के अनुसार मामले नहीं निपटाए जाते, बल्कि किसी की सनक और पसंद से चलते हों। इस पूरे प्रकरण से मैं दुखी हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493